तलाक के समय बेटी नहीं राजा चौधरी ने चुना घर,पुराने दिनों को याद कर रोई श्वेता तिवारी बोलीं-''12 साल की पलक के सामने करता था मारपीट''

6/12/2022 10:53:02 AM

मुंबई: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इंडियन टेलिविजन इंडस्ट्री की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। श्वेता तिवारी ने अब तक कई सीरियलों और रिएलिटी शोज में काम किया है। एक समय था जब श्वेता अपनी दोनों असफल शादियों के लिए भी काफी सुर्खियों में रहीं। श्वेता तिवारी ने पहली शादी एक्टर राजा चौधरी के साथ की थी। श्वेता और राजा की बेटी है जिसका नाम पलक तिवारी है।

श्वेता ने राजा चौधरी पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया था। श्वेता और राजा जब अलग हुए तब पलक काफी छोटी थीं।

वहीं अब श्वेता ने बताया जब उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी बेटी पलक तिवारी के सामने मारपीट करते थे तब क्या होता था। श्वेता ने कहा-'पलक जब केवल 12 साल की थीं तभी उन्होंने अपने पिता के मुझ पर किए अत्याचार देखे हैं। वह मुझे कई बार पलक के सामने पीटते थे।'

अपनी बात जारी रखते हुए पलक ने कहा-'लेकिन पलक हमेशा इस उम्मीद में थी कि उसके पिता उसे प्यार करेंगे क्योंकि वो राजा को टीवी पर देखा करती थी। राजा ने मुझपर बहुत से झूठे आरोप लगाए और मुझे अपनी बेटी से भी मिलने की इजाजत नहीं दी।'

क्या राजा चौधरी को श्वेता तिवारी ने कभी कोई चॉइस दी थी। इस पर उन्होंने कहा- 'हमारे तलाक की समय हमने 2 प्रपोजल बनाए थे। या तो तुम घर ले लो जो पलक के नाम से भी होगा या फिर घर केवल अपने नाम से ही रखो लेकिन पलक से दूर होना पड़ेगा. उसने तुरंत दूसरा विकल्प चुना। वह घर चाहता था, जिससे हमारे जीवन से घर चला जाए और हम सड़क पर आ जाएं। मैंने अपनी बेटी और खुद के लिए शांति चुनी और घर उसे दे दिया।'

राजा चौधरी से अलग होने के बाद श्वेता ने अकेले पलक की परवरिश की। आज पलक इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। पलक अपने ही दम पर इंडस्ट्री में काम ढूंढ रही हैं। पलक हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'मांगता है क्या' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके अलावा पलक का 'बिजली बिजली' गाना भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। 

Content Writer

Smita Sharma