बेटी-बेटे संग पहाड़ों की सैर पर निकलीं श्वेता तिवारी, बच्चों संग बच्ची बन बर्फ से खेलती दिखीं हसीना

11/23/2023 3:16:55 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी मनोरंजन जगत की उन हसीनाओं में से हैं जो शादी टूटने के बाद अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। वैसे तो टीवी की प्रेरणा ने 2 बार अपना घर बसाया लेकिन दोनों बार ही उन्हें पति की अत्याचार का सामना करना पड़ा। श्वेता के 2 बच्चे हैं। एक बेटी पलक जो उन्हें पहली शादी के हैं। वहीं एक बेटा रेशांस जो उन्हें दूसरी शादी से है। तलाक के बाद श्वेता अकेले ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

श्वेता को अक्सर अपनी बेटी और बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया है। इन दिनों काम से ब्रेक लेकर श्वेता अपने बच्चों के साथ पहाड़ों में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में श्वेता अपने बच्चों संग बच्ची बन बर्फ से खेलती दिख रही हैं। आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर....

श्वेता तिवारी और अभिनव ने साल 2013 में शादी रचाई थी। शादी के पहले दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। 2016 में श्वेता ने रेयांश को जन्म दिया था और उसके एक-आध साल बाद उनकी शादी में विवाद शुरू हुआ।

साल 2019 में श्वेता ने अभिनव के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया था। अभिनव संग श्वेता की ये दूसरी शादी थी। इसके बाद दोनों के बीच बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर झगड़ा चल रहा था जिसे श्वेता ने जीता।
 

Content Writer

Smita Sharma