38 हजार की साड़ी पहन बेटे रेयांश संग शादी अटेंड करने पहुंची श्वेता तिवारी, रेड लुक में गिराईं हुस्न की बिजलियां

12/28/2021 3:15:49 PM

मुंबई. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब देखी जा रही हैं।


लुक की बात करें तो श्वेता तिवारी रेड साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने नेकलेस और झूमके पहने हुए है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। एक तस्वीर में श्वेता बेटे रेयांश के साथ पोज दे रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें श्वेता की ये तस्वीरें किसी शादी की हैं। एक्ट्रेस ने बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ शादी अटेंड की थी। श्वेता ने जो साड़ी पहनी है उसकी कीमत 38 हजार है। काम की बात करें तो श्वेता को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थी। शो में एक्ट्रेस को बेहतरीन स्टंट करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस को शो में खूब पसंद भी किया गया था। 'खतरों के खिलाड़ी 11' के विनर अर्जुन बिजलानी बने थे। 

 

Content Writer

Parminder Kaur