घरेलू हिंसा का शिकार हुईं श्वेता तिवारी ने पति को भेजा जेल, बेटी को पीटने से लेकर अश्लील टिप्पणी तक

8/12/2019 9:08:41 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी लंबे से छोटे पर्दे से गायब हैं। वह अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। हालांकि  कुछ समय पहले खबरें आ रही थीं कि श्वेता और उनके पति अभिनव कोहली के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इन्हीं खबरों के बीच श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते अभिनव को गिरफ्तार कर लिया है। श्वेता की मुताबिक अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की। पुलिस थाने के बाहर श्वेता को उनकी बेटी पलक के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान वह जोर जोर से रोती नजर आ रही थीं।

अभिनव ने मारा पलक को थप्पड़

एक वेबसाइट ने मुताबिक पिछले साल से ही श्वेता और अभिनव के बीच में कुछ प्रॉबल्म चल रही है। लेकिन दोनों ने ही इस बात को नहीं माना था। जहां श्वेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी, वहीं अभिनव ने इससे इंकार किया। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अभिनव ने गुस्से में श्वेता की बेटी पलक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद श्वेता सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची।

शराब के नशे में रहता हैं अभिनव

वेबसाइट ने अपने सूत्र के हवाले से बताया कि पुलिस स्टेशन में श्वेता अपनी बेटी के साथ रो रही थीं और चिल्ला रही थीं। उनकी मां भी उस वक्त उनके साथ थीं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि श्वेता ने पुलिस को बताया है कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहता है। इस घटना के बाद अभिनव को रविवार को करीब 1 बजे पुलिस स्टेशन लाया गया। इसके बाद वे चारों वहां करीब 4 घंटे तक रहे। हालांकि आखिर में श्वेता ने फैसला लिया की वे कानूनी लड़ाई नहीं लड़ेंगी और घर पर ही इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगी।

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक अभिनव ने अपनी सौतली बेटी पलक को गंदी-गंदी गालियां दीं। श्वेता के मुताबिक साल 2017 में अभिनव में उनकी बेटी पलक को अपने मोबाइल में एक मॉडल की अश्लील फोटो भी दिखाई थी। अब इस मामले में समता नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ, इसके बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।  

पहले पति राजा चौधरी पर भी श्वेता ने लगाए थे गंभीर आरोप


बता दें कि श्वेता की शादी पहले राजा चौधरी से हुई थी, लेकिन इस शादी में भी वे घरेलू हिंसा का शिकार हुई। राजा शराब के नशे में उन पर अक्सर हाथ उठाते थे। वे कई बार श्वेता के शोज के सेट पर पहुंच जाते थे और उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे। 9 साल की लंबी शादी के बाद श्वेता ने राजा से साल 2007 में तलाक लिया था।

 

पहली शादी से उनकी एक बेटी पलक है। श्वेता ने 13 जुलाई 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से करीब 3 साल डेट करने के बाद दूसरी शादी रचाई। श्वेता ने साल 2016 में एक बेटे को जन्म दिया। उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले साल से ही श्वेता और अभिनव के रिश्ते में भी दरार की खबरें आने लगी। वहीं अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

Smita Sharma