कांजीवरम साड़ी..माथे पर बिंदी..सिर से पांव तक गहने..दुल्हन सी सजी बेटी  पलक को देख मां श्वेता ने दिया ऐसा रिएक्शन

9/11/2022 11:59:38 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। पलक ने मां श्वेता की तरह ही ग्लैमरस वर्ल्ड में अपनी खास पहचान बनाई।पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी काफी पसंद करते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में पलक ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साउथ इंडियन दुल्हन बने नजर आ रही हैं।  ये वीडियो पलक के किसी फोटोशूट के दौरान का है। लुक की बात करें तो पलक पर्पल कलर की कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

इस साड़ी के साथ पलक ने ग्रीन एंड पर्पल ब्लाउज पेयर किया था। ग्लैम मेकअप, पिंक बल्श ने पलक के खूबसूरत लुक को पूरा किया।

PunjabKesari

इसके अलावा सोने का नेकलेस, कमरबंध, झुमके पलक के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

हेयरस्टाइल की बात करें तो पलक ने चोटी बनाई थी जिस पर फूल लगाए थे। दुल्हन की तरह सजी पलक को देख हर कोई उन पर मर मिटा।

PunjabKesari

फैंस ही नहीं पलक की मां श्वेता ने भी उनपर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने कमेंट कर लिखा-'ओह माय गॉड... मेरा बच्चा। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो  पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी कर सकती हैं। पलक सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसके अलावा पलक ठाकुर अनूप सिंह साथ फिल्म 'रोमियोएस3' (RomeoS3) में दिखाई देंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News