श्वेता तिवारी की लाडली ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, पलक का बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

5/15/2020 12:26:00 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की लाडली पलक चाहे फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अपने लुक्स की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। आए दिन पलक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। हाल ही में पलक ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो पलक मैरून  क्राॅप टाॅप में दिख रही हैं। पलक ने मेकअप का काफी कम इस्तेमाल किया है जिसके चलते फोटो काफी नेचुरल दिखाई दे रही है।

सामने आई इस तस्वीर में पलक अपने लंबे बालों को भी बेहतरीन अंदाज में फ्लॉन्ट कर रही हैं। पलक बेहद ही कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि पलक ने पहली बार अपने बोल्ड अवतार से फैंस को इंप्रेस किया हो. पलक सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। पलक श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं।

Smita Sharma