सुशांत के फेसबुक अकाउंट से बहन श्वेता ने दी नए साल की बधाई, फैन बोला- हे भगवान, मेरा दिल धक्क से रह गया

1/2/2022 11:57:52 AM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच में नहीं हैं। एक्टर को इस दुनिया से गए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। सुशांत का परिवार और उनके फैंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। न्यू ईयर पर सुशांत के फेसबुक अकाउंट से विश आईं तो फैंस काफी हैरान रह गए। दरअसल सुशांत के फेसबुक अकाउंट से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने न्यू ईयर विश किया था। 


श्वेता सिंह कीर्ति ने न्यू ईयर विश करते हुए लिखा- 'सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह श्वेता सिंह कीर्ति हैं। भाई की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं।' सुशांत के अकाउंट से न्यू ईयर देख कर फैंस काफी दंग रह गए। फैंस पोस्ट को लाइक और कमेंट करने लगे।

एक यूजर ने लिखा- मिस यू भाई।

दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान, मेरा दिल धक्क से रह गया।


बता दें सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के घर में मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या बताया था। इसके बाद सुशांत केस की जांच ईडी, एनसीबी और सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

Content Writer

Parminder Kaur