भाई सुशांत के निधन के 8 महीने पूरे होने पर इमोशनल हुई श्वेता, तस्वीर शेयर कर बोली- ''कहां चला गया बेबी वापस आ जाओ''

2/15/2021 3:20:23 PM

मुंबई. 14 फरवरी को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 8 महीने पूरे हो गए हैं। अभी भी उनका परिवार और फैंस उन्हें भूला नही पाए हैं। सुशांत का परिवार और फैंस अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लगातार एक्टर को याद करती रहती है। हाल ही में श्वेता ने सुशांत के निधन के 8 महीने पूरे होने पर तस्वीर शेयर कर इमोशनल मैसेज लिखा है।


श्वेता ने सुशांत की मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर की है। श्वेता ने तस्वीर शेयर कर लिखा- 'कहां चला गया बेबी? वापस आ जाओ...अब 8 महीने हो गए हैं...तुम्हें देखा नहीं है और तुम्हारी आवाज नहीं सुनी है... प्लीज, वापस आ जाओ।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

 
बता दें सुशांत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। इसके अलावा एनसीबी और ईडी भी इस केस की जांच कर रही हैं। लेकिन अभी भी ये केस सुलझ नही पाया है। परिवार और फैंस अभी भी न्याय की राह देख रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur