श्वेता सिंह कीर्ति को फिर आई भाई सुशांत सिंह की याद, शेयर की भांजे के साथ खेलते हुए की तस्वीरें

12/11/2020 4:02:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. महज 2 दिनों बाद ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने पूरे होने जा रहे हैं। सुशांत का परिवार अब तक भी उनकी यादों से उबर नहीं पा रहा है। वहीं सुशांत की सबसे लाडली बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई की याद में आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने एक बार फिर सुशांत संग अपनी और भांजे की तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की अलग अलग तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें वो अपने नन्हे भांजे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

वहीं श्वेता भी अपने बेटे और भाई के साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सुशांत की इन तस्वीरों को 1 लाख 29 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 


बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। सुशांत 14 तारीख को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटकते हुए पाए गए थे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंटस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी। 

suman prajapati