सुशांत के निधन के गम से नहीं उबर पा रहीं बहन श्वेता, भाई की याद में शेयर किया वीडियो, बोलीं ''घाव इतना गहरा..''

7/19/2020 11:18:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। उनके निधन से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है और स्टार को खोने के गम से उबर नहीं पा रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई की याद में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर श्वेता ने सुशांत की याद में एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


दरअसल, श्वेता सिंह ने सुशांत के कुछ पुराने वीडियो को एक साथ जोड़कर एक न्यू वीडियो बनाया है। इस वीडियो में सुशांत कभी गिटार बजात, तो कभी पेंटिंग करते तो कभी चाय पीते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं सुशांत गोविंदा के गाने पर डांस करते हुए भी नजर आते हैं।


View this post on Instagram

A pain so precious so close tat u wldnt trade the world for it!! A wound so deep, so grave you wouldn't and couldn't ever share it!

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, माय फॉरएवर स्टार, यह दर्द इतना कीमती है कि आप इसके लिए दुनिया का व्यापार नहीं कर सकते। यह घाव इतना गहरा और इतना गंभीर कि आप कभी उसे शेयर नहीं कर सकते। सुशांत के फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें सुशांत सिंह ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हडकंप मच गया। बॉलीवुड की काली सच्चाई का पर्दाफाश हुआ। पुलिस अबतक इस मामले में 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं उनके फैंस लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News