अमेरिका से भी उठी सुशांत के इंसाफ दिलाने की मांग, कैलिफोर्निया की सड़क पर दिखा प्यार
8/8/2020 2:43:06 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस विश्वभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिवंगत एक्टर के पिता के.के. सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आर्थिक धोखाधड़ी, गलत तरीके से कैद करने और घर से कीमती सामान गायब करने का आरोप लगाया। सुशांत के पिता ने इस केस की जांच के लिए सीबीआई की भी मांग की थी।
वहीं बिहार सरकार की गुजारिश पर केंद्र सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंप दिया था। वहीं सुशांत के चाहने वाले एक्टर को इंसाफ दिलाने को लेकर एक मुहीम अलग-अलग माध्यम से शुरू हुई है। सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर फैंस दिवंगत एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत को न्याय दिलाने की मांग अब अमेरिका भी पहुंच गया है।
सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बिलबोर्ड की तस्वीर अपने इंस्टा पर शेयर की है। इस तस्वीर र के साथ 'जस्टिस फॉर सुशांत' लिखा गया है। श्वेता ने इस इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-"कैलिफोर्निया में भाई का बिलबोर्ड ... महान मॉल पार्कवे से निकलने के ठीक बाद यह 880 उत्तर की ओर है। अब यह आंदोलन दुनियाभर में पहुंच चुका है।
 
बता दें कि इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता ने एक और पोस्ट में किया था। इसमें उन्होंने सुशांत के लिए न्याय की मांग की थी। श्वेता हाथ में एक व्हाइट बोर्ड थामा हुआ था। इसमें लिखा था- हम जीतेंगे, लव यू भाई, ईश्वर हमारे साथ हैं।