रणवीर-आलिया की फैन बनी बच्चन परिवार की बेटी, भीड़ में फंस यूं किया एंजॉय
1/26/2019 4:11:08 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'गली बॉय' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च मुंबई में हुआ। इस दौरान आलिया और रणवीर ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। इवेंट में मौजूद फैंस की भीड़ उनकी परफॉर्मेंस में डूब गई।
लेकिन इस भीड़ के बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी इस म्यूजिक लॉन्च को काफी एंजॉय करती नजर आईं। वहीं, परफॉर्मेंस में डूबी हुई श्वेता की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भीड़ में रहकर उन्होंने रणवीर सिंह के 'अपना टाइम आएगा' गाने का पूरा एंजॉय किया। उनके साथ जोया अख्तर भी नजर आईं। दोनों रणवीर की परफॉर्मेंस एंजॉय करती हुई दिखीं।
View this post on InstagramA post shared by Voompla (@voompla) on
फिल्म की बात करें तो 'गली बॉय' 14 फरवरी को यानी 'वैलेनटाइन डे' पर रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। दोनों के अलावा कल्कि कोचलीन भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।