‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के जरिए क्रिकेटर शुभमन गिल ने हॉलीवुड में मारी एंट्री, खुशी से झूमे फैंस

5/9/2023 4:36:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. क्रिकेटर शुभमन गिल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खेल की दुनिया नाम कमाने वाले शुभमन अब फिल्मों में अपना जलवा दिखाएंगे। जी हां, क्रिकेटर जल्द ही ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वह हॉलीवुड में एंट्री मारने वाले हैं।


शुभमन गिल हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ का हिस्सा बनने वाले है। वह इस फिल्म के हिंदी और पंजाबी वर्जन में अपनी आवाज देने वाले हैं।  इस खबर के सामने आने के बाद शुभमन गिल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ 2 जून को रिलीज होने वाली है।

 

बता दें, शुभमन गिल फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कई बार उनका नाम सैफ अली खान की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान से जुड़ चुका है। सारा के शुभमन का नाम अलावा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से भी जोड़ा जाता है। हालांकि, इन खबरों को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

Content Writer

suman prajapati