बिकिनी के बाद अब हॉट योगा करते नजर आईं ‘अंगूरी भाभी’, जानें स्लिम बॉडी का राज

6/22/2018 3:52:54 PM

मुंबई: टीवी की 'अंगूरी भाभी' यानी शुभांगी अत्रे इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में एक बार फिर से शुभांगी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूल किनारे योगा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने 'अंगूरी भाभी' उनकी इस तस्वीर को काफी खूबसूरत बताया है। इतना ही नहीं शुभांगी अत्रे ने योगा वाली तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा योग एक ऐसा रास्ता है जिसमें समय और दृढ़ता की जरूरत होती है।

एक एक्टर के तौर पर कभी-कभी मुझे सांस लेने तक का भी समय नहीं मिल पाता। इसलिए इस मौके पर एक दिन का समय ले रही हूं और अपने स्वास्थ्य के लिए फोकस कर रही हूं। आज मैं पूल के किनारे मेडिटेशन के साथ शुरू कर रही हूं। योग दिवस'

बता दें कि टीवी पर प्रसारित होने वाली सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘भाबी जी घर पर है‘ लंबे समय से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस सीरियल में शुभांगी अत्रे से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया था, लेकिन किसी विवाद के चलते उन्हें इस शो को छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे को भाभी जी का रोल मिला।

उन्होंने भी अंगूरी भाभी के रोल को बखूबी निभाया और कई दर्शकों का दिल जीत रखा है। इसके अलावा वह 'कसौटी जिदंगी की', 'कस्तूरी', 'दो हंसों का जोड़ा', 'चिड़ियाघर' और 'अधूरी कहानी हमारी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। 

Punjab Kesari