कोरोना वायरस की चपेट में आई श्रुति हासन, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

2/27/2022 2:23:02 PM

मुंबई. बीते महीनों कोरोना वायरस के केसों में तेजी से इजाफा हुआ था। हालांकि अब कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अभी भी इसका असर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। एक्ट्रेस श्रुति हासन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।


श्रुति ने लिखा- 'हैलो एवरिवन। मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य की ताजा खबर देना चाहती हूं। सारी सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 की चपेट में आ गई हूं। मैं ठीक होने की प्रॉसेस पर हूं। थैंक यू और आप सभी से जल्द ही मिलूंगी।' फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ रहे हैं।


काम की बात करें तो श्रुति हासन को आखिरी बार वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' में देखा गया था। इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस के साथ मिथुन चक्रवर्ती, अर्जुन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी नजर आए थे। यह सीरीज श्रुति हासन की ओटीटी डेब्यू थी। 

Content Writer

Parminder Kaur