फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने पर श्रुति हासन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

7/26/2019 1:52:29 AM

मुंबईः दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने साल 2009 में रिलीज फिल्म लक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 24 जुलाई 2009 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म में उनकी जोड़ी आमिर ख़ान के भांजे इमरान ख़ान के साथ बनाई गई थी।

हालांकि ये फिल्म सफल नहीं रही थी। इसके बाद श्रुति हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करती रहीं। साथ ही अपने गाना गाने की प्रतिभा को निखारती रहीं।       

अब श्रुति हसन के फिल्म इंडस्ट्री में दस साल पूरे हो गए हैं। श्रुति ने सोशल मीडिया से ज़रिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने इस सफ़र में हमेशा उनका साथ दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shrutzhaasan on Jul 24, 2019 at 12:03am PDT

उन्होंने लिखा, मैंने मूवी बिज़नेस में 10 साल पूरे कर लिए हैं। मैंने इतना कुछ सीखा है और इस सबके लिए शुक्रगुज़ार हूं। मैं वादा करती हूं कि और बेहतर काम करूंगी। एक एक्टर और एक इंसान होने के नाते वो बहुत बदल चुकी हैं।

 

Pawan Insha