ब्लैक ब्यूटी बन श्रुति ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, चर्चा में कमल हसन की बेटी की ये तस्वीरें

10/23/2020 2:42:01 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्रुति हासन एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वेस्‍टर्न हो या इंडियन श्रुति दोनों लुक्स में बिंदास दिखती हैं। श्रुति बॉलीवुड औ साउथ इंटस्ट्री में बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

श्रुति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।  सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक बार फिर श्रुति की कुछ तस्वीरें इंडरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक ब्यूटी बने नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में कहर ढा रही हैं। इसके साथ सटबल मेकअप,ल‍िपस्ट‍िक उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

तस्वीरों में वो नैनों के बाण चलती हुई नजर आ रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में श्रुति अपनी पीठ का टैटू फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

तस्वीरें देख आप उनकी कातिलाना अदाओं के दीवाने हो जाएंगे। श्रुति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति का फिल्मी करियर बहुत स्लो चल रहा है। श्रुति आखिरी बार फिल्म  'वेलकम बैक' में नजर आईं थी।

इसमें उनके साथ जाॅन अब्राहम थे। इसके अलावा श्रुति 'हे राम', 'लक', 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'डी डे', 'गब्बर इज बैक' जैसी फिल्मों में काम किया हैं।

Smita Sharma