क्रॉप टॉप में श्रुति हासन का स्टनिंग लुक, जाॅन अब्राहम संग फरमा चुकी हैं इश्क

5/20/2019 1:20:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन को सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। अपने एयरपोर्ट के लिए कैजुअल और स्पोर्टी लुक चुना। इस दौरान श्रुति व्हाइट क्रॉप टॉप, ब्लैक ट्राउजर और जैकेट में कूल और स्टनिंग नजर आईं।

एयपोर्ट पर श्रुति ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। श्रुति म्यूजिक कॉन्सर्ट अटेंड करने लंदन गई थीं। यहां उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस भी दिया। उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया।

इसके अलावा वह अपने दोस्तों के साथ लंदन में मस्ती करती भी नजर आईं। 

बता दें कि श्रुति की देशभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे मल्टीटैलेंटेड हैं। एक्टिंग और राइटिंग के अलावा वह गाना भी अच्छा गाती हैं। श्रुति को आखिरी बार फिल्म 'वेलकम बैक' में देखा गया था। 

Smita Sharma