BF के साथ कभी ट्रेडिशनल तो कभी वेस्ट्रन लुक में दिखी श्रुति हासन, हाथों में हाथ थामे आए नजर

6/22/2018 11:53:47 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं। इस दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में श्रुति यैलो कलर की साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं माइकल कैजुअल लुक में नजर आए। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 वहीं कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें श्रुति बॉयफ्रेंड माइकल के साथ काॅफी शाॅप के बाहर स्पाॅट हुईं। इस दौरान श्रुति ने लाइट पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही थी।

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

                                                                                                                                                                   

इसके बाद दोनों एक ही गाड़ी में बैठ रवाना हो गए। इन तस्वीरों में श्रुति और माइकल की बॉन्डिंग साफ देख सकते हैं। सड़क पर भी माइकल श्रुति से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे। 

 (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

श्रुति लंदन बेस्ड एक्टर माइकल कोरसेल को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले तीन महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों एक साथ स्पॉट किए गए हैं। इससे पहले भी कई बार एक साथ घूमते नजर आए हैं।

  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

दोनों के रिलेशनशिप के बारे में खुलासा तब हुआ जब उन्होंने माइकल को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक रोमांटिक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी। श्रुति माइकल को अपनी मां सारिका से भी मिला चुकी हैं। 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

     (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA) 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari