ब्लैक ड्रेस में गाॅर्जियस दिखीं श्रुति हासन, एयरपोर्ट पर यूं दिए पोज

1/7/2020 5:12:43 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्रुति हासन बॉलीवुड और साउथ इंटस्ट्री में सबसे ग्लैमरस और हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। श्रुति एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वेस्‍टर्न हो या इंडियन श्रुति दोनों लुक्स में बिंदास दिखती हैं। हाल ही में श्रुति को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस में कहर ढा रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप,ब्राउन ल‍िपस्ट‍िक उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। श्रुति ने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया है। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए डालते हैं श्रुति हसन की तस्वीरों पर एक नजर...
 

 

 

 

 

 

 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति का फिल्मी करियर बहुत स्लो चल रहा है। श्रुति आखिरी बार फिल्म  'वेलकम बैक' में नजर आईं थी। इसमें उनके साथ जाॅन अब्राहम थे। इसके अलावा श्रुति 'हे राम', 'लक', 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'डी डे', 'गब्बर इज बैक' जैसी फिल्मों में काम किया हैं।

Smita Sharma