एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं श्रुति हासन, ब्लेजर ड्रेस में दिखा स्टनिंग अंदाज

5/23/2019 11:22:36 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन बुधवार शाम एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं। अपने एयरपोर्ट के लिए उन्होंने स्टाइलिश लुक को चुना। इस दौरान श्रुति ब्लैक मिनी ब्लेजर ड्रेस में हाॅट अंदाज में नजर आईं। श्रुति ने मिनिमल मेकअप, खुले बाल और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया।

इस दौरान श्रुति ब्लैक बैग लिए नजर आईं। श्रुति ने गोल्डन हील्स कैरी किए थे। श्रुति की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

बता दें कि श्रुति कुछ समय पहले ही लंदन से लौटी हैं। श्रुति म्यूजिक कॉन्सर्ट अटेंड करने लंदन गई थीं। यहां उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस भी दिया।

उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी पसंद किया। श्रुति ने लंदन में मस्ती करते की तस्वीरें सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की थीं। 

काम की बात करें तो श्रुति का फिल्मी करियर थोड़ा स्लो चल रहा है। श्रुति के पास इन दिनों लाबाम मान की एक ही फिल्म है। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति हैं।

 श्रुति ने 'हे राम', 'लक', 'दिल तो बच्चा है जी', 'रमैया वस्तावैया', 'डी डे', 'गब्बर इज बैक' जैसी फिल्मों में काम किया हैं। 'वेलकम बैक' उनकी आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ जाॅन अब्राहम थे। इस फिल्म में बाद वह किसी भी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आईं। 

 

 

 

 

Smita Sharma