विदेशी बॉयफ्रेंड संग श्रुति हासन का हुआ ब्रेकअप! इंस्टा से डिलीट की तस्वीरें

4/26/2019 12:29:57 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्रुति हासन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरें है कि श्रुति का उनके इटालियन बॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल से ब्रेकअप हो गया है। श्रुति के फैंस इस खबर से हैरानी जता रहे हैं क्योंकि दोनों के बीच शादी की खबरें थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने लगभग 1 महीने पहले ही आपसी सहमति से अपनी राहें जुदा कर ली हैं। उनके बीच में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे। हालांकि ब्रेकअप की खबर पर श्रुति की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

 

ब्रेकअप के बाद श्रुति ने माइकल के साथ वाले अपने कुछ पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। दोनों की पहली मुलाकात की बात करें तो दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लंदन में मिले थे। इसके बाद माइकल कमल हासन से मिलने भारत भी आए थे। इतना ही नहीं माइकल को कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम 2' में रूसी सोल्जर की भूमिका में भी देखा गया था लेकिन अब लगता हैं दोनों को एक दूसरे का साथ नहीं भा रहा है।

 

Konika