गोवा में 11 महीने की बेटी और पति संग श्रिया सरन का वेकेशन, बीच किनारे मां का हाथ थाम यूं नन्हें कदमों के साथ चलना सीख रही हैं राधा

12/29/2021 12:53:41 PM

मुंबई: साउथ और बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। श्रिया सरन ने अक्टूबर को महीने में अपनी मां बनने का खुलासा किया था। पिछले साल 2020 में श्रिया ने एक बेटी को जन्म दिया था लेकिन करीब 9 महीने तक उन्होंने इसकी भनक मीडिया को नहीं लगने दी। श्रिया ने अपनी लाडली का नाम राधा रखा है।

श्रिया सरन अक्सर अपनी बेटी के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं हालांकि उन्होंने अभी तक राधा का चेहरा फैंस के साथ रूबरू नहीं करवाया है। इन दिनों श्रिया सरन 11 महीने की बेटी राधा और पति आंद्रेई कोस्चिव संग गोवा में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। ऐसे में वह आए दिन इस ट्रिप की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

वैसे तो श्रिया की हर तस्वीर को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं लेकिन  जिसने सबका दिल जीता वह था उनका लाडली संग वीडियो।

शेयर किए इस वीडियो में श्रिया की लाडली मां का हाथ थाम नन्हें कदमों के साथ बीच किनारे चलना सीख रही हैं।

लुक की बात करें तो श्रिया बैकलेस ग्रीन मोनोकनी में दिख रही हैं। वहीं राधा बीच आउटफिट और हैट लगाए बेहद क्यूट लग रही हैं। 

 

श्रिया सरन ने पति आंद्रेई कोशेव के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। वे दोनों कैमरे के लिए मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-'आप सभी को प्यार और खुशी।'

एक तस्वीर में वह पति को गले लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-"आभारी"।

श्रिया सरन एक तस्वीर में नारियल के पेड़ के साथ सटक कर पोज दे रही हैं। इस दौरान वह व्हाइट टैंक टाॅप और शाॅर्ट्स में स्टनिंग दिखीं। इसके साथ उन्होंने लिखा "हैप्पी हॉलीडे दोस्तों"।

श्रिया सरन ने आने वाले साल के लिए पहले ही जश्न मनाना शुरु कर दिया। 2021 को अलविदा कहते हुए वह 2022 में सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रही है। 

इस तस्वीर में वह पिंक बिकिनी में पति संग पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-'आइए प्रार्थना करें कि 2022 खूबसूरत यादों से भरा हो।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

गौरतबल है कि श्रिया सरन ने  11 अक्टूबर 2021 को अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए  मां बनने की घोषणा की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा था- हैलो दोस्तों, 2020 का क्वारेंटाइन टाइम हमारे लिए यादगार रहा. जहां एक ओर पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी। हमारी दुनिया में एडवेंचर, एक्साइटमेंट और लर्निंग साथ-साथ थी। हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान के बहुत आभारी हैं और इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।

 

श्रिया ने 2018 में राजस्थान में बाॅयफ्रेंड एंड्रू कोश्चिव संग सीक्रेट शादी रचाई थी। शादी के बाद वह बार्सिलोना में शिफ्ट हो गई थीं। श्र‍िया सरन इस साल अगस्त में बार्सिलोना से वापस भारत आईं और अब वो फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। 

Content Writer

Smita Sharma