श्रिया सरन के पति आंद्रेई कोसचीव की हुई हर्निया की सर्जरी, तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- वो दो महीने से बेटी राधा को नहीं उठा पा रहे

3/2/2022 4:45:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस श्रिया सरन ने आंद्रेई कोसचीव संग कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में उदयपुर में शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका खुलासा उन्होंने कई महीनों बाद किया था। वहीं अब श्रिया ने खुलासा किया कि उनके पति आंद्रेई कोशेव की हर्निया की सर्जरी हुई है, जिसकी वजह से वो पिछले दो महीनों से बेटी को नहीं उठा पा रहे। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

 

श्रिया सरन ने इंस्टाग्राम पर पति संग अस्पताल वाली कई तस्वीरें शेयर करते की। पहली तस्वीर में आंद्रेई सर्जरी के बाद अपने कमरे में मरीज के कपड़ो में नजर आ रहे हैं। दूसरी में वह अपनी पत्नी को लिप किस करते दिख रहे हैं। अन्य तस्वीरों में भी दोनों एक साथ हंसते हुए पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रिया ने कैप्शन में लिखा- आंद्रेई कोसचीव की इतनी अच्छी देखभाल की बात करने के लिए @theapollohospitals HYD को धन्यवाद। आंद्रेई को हर्निया था और वह लगभग दो महीने तक राधा को नहीं उठा सके। अब वह सब अतीत में है। डॉक्टर रजनीश रेड्डी को धन्यवाद। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)


एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं और वे श्रिया के पति की सफल सर्जरी के लिए खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।

PunjabKesari


काम की बात करें तो श्रिया सरन साउथ इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं। साल 2001 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म तुझे मेरी कसम थी जिसमें जेनेलिया और रितेश देशमुख नजर आए थे। वह इमरान हाशमी के साथ आवारापन में नजर आई थीं हालांकि उन्हें असल पहचान बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से मिली थी। 

 

 

 

  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News