गोवा के समंदर में वेकेशन एंजॉय करती पानी-पानी हुईं श्रिया सरन, पिंक बिकिनी पहने लाडली संग खूब चिल करती दिखीं एक्ट्रेस

5/5/2022 9:44:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रिया सरन इन दिनों गोवा में बेटी राधा संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहां से वह लगातार अपने फैंस को खुद से जुड़े अपडेट दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी संग समंदर में चिल करते हुए की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं। आप भी देखें ये तस्वीरें...

PunjabKesari

 

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रिया पिंक बिकिनी पहने फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। बिकिनी के साथ सिल्वर ज्वेलरी एक्सेसरीज किए एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही हैं। पानी में वह अपनी बेटी के साथ खूब अठखेलियां करती दिख रही हैं। समंदर में मस्ती करती मां-बेटी की बॉन्डिंग लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। 

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रिया ने कैप्शन में लिखा- गोवा में एक खूबसूरत सुबह।

PunjabKesari


बता दें, श्रिया सरन ने साल 2018 को रशियन बॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से गुपचुप तरीके से शादी की थी। एंड्रे कोसचीव नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। शादी के दो साल बाद 2020 में श्रिया ने बेटी को राधा को जन्म दिया, जिसके साथ अक्सर वह तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

वर्कफ्रंट पर, श्रिया सरन को आखिरी बार फिल्म आरआरआर में देखा गया था। अब वह जल्द ही अजय देवगन के साथ दृश्यम 2 में काम करती नजर आएंगी।
  

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News