श्रेया घोषाल ने ट्विटर के सीईओ बनने पर अपने बचपन दोस्त पराग अग्रवाल को दी बधाई, ट्वीट कर कहा- आप पर गर्व है

11/30/2021 5:35:49 PM

मुंबई. ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने इस्तीफा दे दिया है। जैक डोर्सी के इस्तीफा देने के बाद भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ घोषित किया गया है। पराग अग्रवाल को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रही है। बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने भी अपने बचपन के दोस्त को बधाई दी है। 


श्रेया ने ट्वीट कर लिखा- "बधाई हो पराग हमें आप पर गर्व है ! यह हमारे लिए बड़ा दिन है। इस खबर का जश्न मना रही हूं।"  फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं और पराग को बधाई दे रहे हैं। वहीं, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के नए प्रमुख के रूप में पराग के नाम की घोषणा होते ही दोनों दोस्तों का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।


बता दें श्रेया और पराग के बीच संबंध खोजते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने साल 2010 का एक ट्वीट ढूंढ़ निकाला। इस ट्वीट में श्रेया अपने फैंस से पराग को फॉलो करने के लिए करती हुई नजर आ रही हैं।

श्रेया ने मई 2010 में ट्वीट करते हुए लिखा था, "हे ऑल!! एक और बचपन का दोस्त मिल गया !! फूडी एन ट्रैवलर.. एक स्टैनफोर्ड विद्वान! पराग अग्रवाल को फॉलो करें। दरअसल, कल उनका जन्मदिन था! कृपया उन्हें शुभकामनाएं दें।"

Content Writer

Parminder Kaur