हथेली पर पिया का नाम लिखते ही चहक उठीं श्रेणु पारेख, फूलों से बनी ज्वलेरी...ट्यूल ब्लाउज और ग्रीन लहंगे में खूब जची Bride To Be

12/19/2023 11:15:18 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्रेणु पारेख जल्द ही अपनी लाइफ के खूबसूरत फेज में एंट्री करने जा रही हैं।श्रेणु 21 दिसंबर, 2023 को अपने प्यार अक्षय म्हात्रे की दुल्हनिया बनेंगी। श्रेणु अपने होमटाउन वडोदरा में अक्षय म्हात्रे संग सात फेरे लेंगी। शादी से पहले के समारोह पारंपरिक तरीके से शुरू हो चुके हैं। बीते दिन ही श्रेणु के हाथों में अक्षय के नाम की मेहंदी लगी। इस मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें श्रेणु ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

शेयर की तस्वीरों में होने वाली दुल्हन अपना ब्राइडल ग्लो और मेहंदी लगे हाथों को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। पारंपरिक मेहंदी सेरेमनी के लिए श्रेणु ने ग्रीन कल का टाई-डाई लहंगा चुना, जिसके चारों ओर बूटीज़ सजी हुई थी। उन्होंने इसे प्लंजिंग नेकलाइन वाले मैचिंग स्टोन-एम्बेलिश्ड ट्यूल ब्लाउज के साथ पेयर किया।

इतना ही नहीं श्रेणु ने फूलों से बनी ज्वलेरी जिसमें एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक हेयरबैंड शामिल था। इसके अलावा उन्होंने हल्के मेकअप का विकल्प चुना, जिसमें हाइलाइट किए हुए गाल, न्यूड लिपस्टिक, भूरी स्मोकी आंखें और लहराते खुले बाल शामिल थे।

 पिया के नाम की मेहंदी लगते ही श्रेणु का चेहरा और खिल गया है। वह इठलाती बलखाती हुई कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। फैंस श्रेणु की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


26 नवंबर 2023 को श्रेनु पारिख की दोस्त व अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव ने अपने इंस्टा हैंडल से दोस्त की ग्रैंड बैचलर पार्टी की कुछ झलकियां साझा की थीं। श्रेनु ने अपने स्पेशल दिन के लिए ट्राएंगुलर एम्बेलिश्मेंट वाली सिल्वर कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी।

बता दें कि श्रेनु ने 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'घर एक मंदिर', 'एक भ्रम-सर्वगुण संपन्न' जैसे शोज में अपने शानदार अभिनय से पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं अक्षय को 'पिया अलबेला', 'लूज कंट्रोल' और 'घर एक मंदिर' के लिए जाना जाता है। 


 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma