'वैसे अच्छा इंसान लेकिन नशे में हिंसक हो जाता...श्वेता तिवारी के Ex हस्बैंड को लेकर GF रही श्रद्धा शर्मा ने किए चौकाने वाले खुलासे

7/31/2022 1:11:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर वो खबरों में हैं, क्योंकि अब उनकी गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा ने उन्हें लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। श्रद्धा ने राजा चौधरी के साथ अपनी लव लाइफ पर कई बातें कीं और बताया कि उनसे अलग होने की उनकी क्या वजह थी।

PunjabKesari

 

श्रद्धा शर्मा ने राजा चौधरी संग अपने अफेयर को लेकर बताया, 'हम एक पार्टी में मिले थे और उसके बाद दोस्त बन गए थे। राजा ने मुझे कॉफी पर बाहर इनवाइट भी किया था। यहीं से हमारी लव स्टोरी शुरू हुई थी। बात और आगे तब बढ़ी जब राजा को पता चला कि मुझे मछलियां खाना पसंद है। राजा ने फिर मुझे उस तरह के रेस्टोरेंट में ले जाना शुरू किया जो फिश डिसेज में स्पेशलाइज होते थे।'

PunjabKesari


 
राजा चौधरी से ब्रेकअप पर एक्ट्रेस बोलीं, 'राजा दिल का अच्छा इंसान था, लेकिन उसकी पीने की आदत बुरी थी। वह मुझसे बर्दाश्त ही नहीं होती थी। वह बहुत ज्यादा ड्रिंक करता था और इसके बाद वह हिंसक हो जाता था। मुझे शांतिभरा जीवन चाहिए। हालांकि उसने शराब छोड़ने की कोशिश भी की। वह रिहैब सेंटर भी गया। उन्होंने मसीना हॉस्पिटल में डॉ. यूसुफ माचिसवाला के यहां ट्रीटमेंट लेने के अलावा रिहैब का भी सहारा लिया। लेकिन उसके शराब छूट न सकी। वह अब शादीशुदा है। खुश है। हमारे अलग होने का कारण कुछ और था।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shradha Sharma (@shradharanisharma)

श्रद्धा शर्मा ने कहा, 'हम अलग हुए क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। यूटीवी के एक शो में उन्होंने देखा था। वह उस लड़की से भी मिली थीं। उसने भी राजा को जिम्मेदार ठहराया था। कहा था कि राजा ने ही उसे पहले किस किया था। मैं वो इंसान नहीं, जो चुप बैठूंगी और सब बैठकर देखती रहूंगी। मैंने उससे इस बारे में सवाल किए। तो उसने जवाब में ये कह दिया कि शराब के नशे में ऐसा हो गया।'  

 

PunjabKesari
 


बता दें, 2010 में राजा चौधरी की एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा ने उन पर मारने-पीटने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने राजा को अरेस्ट कर लिया था।

 


बता दें, राजा चौधरी ने 1998 में श्वेता तिवारी से शादी की थी। बाद में श्वेता ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और 2007 तलाक ले लिया। श्वेता से राजा चौधरी को पलक नाम की बेटी है। 2015 में राजा ने दिल्ली बेस्ड कॉर्पोरेट प्रोफेशनल श्वेता सूद से शादी रचाई।

 


वहीं, रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में नजर आ चुकीं श्रद्धा रानी शर्मा लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News