पद्मिनी कोल्हापुरे गाएंगी ''ये गलियां ये चौबारा'', श्रद्धा कपूर ने मांसी के बर्थडे पर शेयर की वीडियो

12/2/2021 3:02:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के जन्मदिन पर उनकी भांजी श्रद्धा कपूर ने इंट्रेस्टिंग अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि उनकी मौसी की प्यारी आवाज में गाना आने वाला है। गाना भी ऐसा जो शायद आज भी हर किसी का फेवरिट होगा। जी हां, 'प्रेम रोग' फिल्म का गाना 'ये गलियां ये चौबारा'। 

 

श्रद्धा ने शेयर किया एक मेसेज
श्रद्धा कपूर ने पोस्ट में लिखा है, 'मेरी खूबसूरत मांसी और उनकी खूबसूरत आवाज। बहुत एक्साइटेड हूं। जल्द आ रहा है। इस पोस्ट के साथ ही श्रद्धा ने एक छोटा-सा मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें पद्मिनी के गाने की थोड़ी सी झलक दिख रही है साथ ही आवाज भी है। पोस्टर में लिखा है, पद्मिनी कोल्हापुरी की आवाज में।' 

 

Koo App
”ये गलियां ये चौबारा” 6 दिसंबर को हो रहा है रिलीज़! मेरी खूबसूरत मासी पद्मिनी कोल्हापुरे अपने आइकोनिक गाने को फिर से गाएगी उनकी दिलकश आवाज़ में हर माँ के दिल में उतरता हुआ एक गाना! एक बेटी अपनी मां की गोद से बड़ी तो हो सकती है लेकिन उसके प्यार के सामने हमेशा छोटी ही रहती है। मुख्य अंश: पद्मिनी कोल्हापुरे, अमी मिसोबा, अमायरा भाटिया प्रियांक शर्मा और पारस मेहता और एमसीएचएफ प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित गैरी द्वारा निर्मित क्रिएटिव डायरेक्टर - रंजू वर्गीस निर्देशक - दिनेश सुदर्शन सोइ संगीत निर्देशक - दिलशाद शब्बीर शेखो डीओपी - राकेश सिंह सारेगामा इंडिया धमाका रिकॉर्ड्स - Shraddha Kapoor (@shraddhakapoor) 2 Dec 2021

छोटी बच्ची के साथ दिखेंगी पद्मिनी कोहलपुरी 
आज पद्मिनी का बर्थडे भी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, अपना फेवरिट गाना रीक्रिएट करके खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। पद्मिनी ट्रडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वह छोटी बच्ची का हाथ पकड़े हैं। अगले सीन में वह बच्ची बड़ी दिखती है। फिर पद्मिनी अकेले उदास खड़ी दिखाई देती हैं। 'ये गलियां ये चौबारा' गाने को लता मंगेशकर ने गाया है। गाना राज कपूर की फिल्म प्रेम रोग से है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News