मेरे बर्थडे बापू... श्रद्धा ने खास अंदाज में मनाया पापा शक्ति का बर्थडे, क्राइम मास्टर गोगो थीम वाले केक ने खींचा सबका ध्यान

9/4/2022 12:16:54 PM

मुंबई: दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर ने कॉमेडी रोल्स के साथ ही नेगेटिव रोल्स निभाकर अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। उन्हों ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन बनकर हीरो से पंगा लिया है लेकिन यह भी सच है कि शक्ति कपूर फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए भी मशहूर हैं। वह जितने दमदार अंदाज से सीरियस किरदार निभाते हैं उतना ही मस्तीभरा अंदाज उनका कॉमेडी सीन्स में भी दिखता है।

PunjabKesari

3 सितंबर को शक्ति कपूर का 70वां बर्थडे था।  इस खास मौके पर प्रशंसकों से लेकर सिने जगत की तमाम हस्तियों ने शक्ति कपूर को बधाईयां दी हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने पापा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

PunjabKesari

श्रद्धा ने भाई सिद्धांत कपूर के साथ मिलकर पापा के लिए छोटा सा बर्थडे सेलिब्रेशन भी होस्ट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें श्रद्धा ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही हैं। साथ में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी हैं।तस्वीर में शक्ति कपूर बैठे हुए हैं जबकि सिद्धांत और श्रद्धा खड़े होकर पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में शक्ति कपूर अकेले नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर के सामने एक केक रखा है। दिलचस्प बात यह है कि यह केक बेहद खास तरह का है जो शक्ति कपूर के एक फिल्मी किरदार की याद दिला रहा है।  दरअसल, शक्ति कपूर का केक 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

साल 1994 में आई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के किरदार क्राइम मास्टर गोगो की थीम पर आधारित है। केक पर फिल्म के कुछ डायलॉग्स भी लिखे नजर आ रहे हैं।  यह केक लोगों का ध्यान खींच रहा है। इन तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने लिखा- 'मेरे बर्थडे बापू!!! आई लव यू, उम्मीद करती हूं कि आपने मुझे जितना गौरवान्वित किया है, मैं उसका आधा भी आपको कर सकूं।'

PunjabKesari

काम की बात करें तो शक्ति कपूर इस समय फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह रियालिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आते हैं। वहीं  श्रद्धा कपूर के वर्कने हाल ही में निर्देशक लव रंजन की अन टाइटल फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म साल 2023 में रिलीज हो सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News