''इस लड़के को फांसी होनी चाहिए'' आफताब के लिए कविता कौशिक ने मांगी सजा-ए-मौत,बोलीं-''इस जघन्य अपराध की कोई और सजा नहीं''

11/16/2022 8:09:34 AM

मुंबई: प्यार, धोखा, मर्डर... मुंबई के लड़की-लड़का मिले, बातें बढ़ी..प्यार हुआ और फिर देश की राजधानी दिल्ली में लव स्टोरी का दर्दननाक अंत हो गया। सुनने में तो किसी फिल्म की कहानी लगती है लेकिन घटी असल जिंदगी में।

लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा श्रद्धा वाकर का बेहरमी से मर्डर कर दिया गया। आफताब पूनावाला ने अपनी प्रेमिका मर्डर  करने के बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। इस घटना ने दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरा देश में लोगों को हैरान कर दिया। इस मर्डर के हर किसी को झकझोर कर रख दिया।


इस दिल दहला देने वाली घटना पर आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब टीवी की 'चंद्रमुखी चौटाला' यानी कविता कौशिक ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर आफताब के लिए फांसी की मांग की। 

कविता कौशिक ने लिखा-'इस लड़के को फांसी होनी चाहिए। इस जघन्य अपराध के लिए कोई और सजा नहीं है।' 

बता दें कि दिल्ली पुलिस की हिरासत में मौजूद आफताब  ने श्रद्धा की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस की पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसे श्रद्धा  को मारने का आइडिया वेब सीरीज डेक्सटर से आया था।उसने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रख दिया था। वह हर रात 2 बजे लाश के टुकड़ों को फेंकने के लिए महरौली के जंगल में जाया करता था। वहीं अब श्रद्धा पाल्कर के पिता ने आफताब पूनावाला के लिए फांसी की सजा की मांग की है।


 

Content Writer

Smita Sharma