Super Vibe: स्त्री लौट आई है..''स्त्री 2'' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, बोलीं-मैं वापस आ रही हूं

10/30/2022 4:50:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। अब एक बार फिर श्रद्धा फैंस का दिल जीतने आ रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही स्त्री के सीक्वल 'स्त्री 2' में काम करती नजर आएंगी।

PunjabKesari


श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो कि 'ठुमकेश्वरी' का बिहाइंड द सीन वीडियो है। वीडियो में श्रद्धा कह रही हैं, “अंदाजा लगाओ कौन वापस आ गया। यह तो बस छोटी सी झलक है कि मैं वापस आ रही हूं। स्त्री लौट आई है। सुपर वाइब। सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम बाहुत जल्दी 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।”

 

View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)


एक्ट्रेस का ये वीडियो देख उनके फैंस फिर से एक्साइटड हो गए हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें, फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ने एक्टर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने अहम भूमिका निभाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News