Navratri 2020: मंगेतर संग विक्रांत ने कन्या को खिलाया भोजन,श्रद्धा से लेकर शिल्पा तक स्टार्स ने यूं की अष्टमी पर पूजा-अर्चना
10/25/2020 11:31:43 AM
मुंबई: 24 अक्तूबर को पूरे देश में दुर्गा पूजा का जश्न धूमधाम से मनाया गया। बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने इस त्योहार पर कन्या पूजा किया।
शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को धूम-धाम से मनाती हैं। नवरात्रि के मौके पर भी उन्होंने ऐसा ही किया है। शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दुर्गा अष्टमी को बहुत लगन से मनाती दिख रही हैं। इस मौके पर उन्होंने कन्या पूजन किया और उन्होंने अपने हाथों से भोज भी खिलाया।
काजोल
एक्ट्रेस काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवमी पूजा करने की तस्वीर शेयर की है।काजोल ने अपने घर में नवमी पूजा की स्थापना की। तस्वीर में सारे भगवान नजर आ रहे हैं।
बिपाशा बसु
दुर्गा अष्टमी के मौके पर एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर में कन्या पूजा का आयोजन किया। एक्ट्रेस ने आलू,पूरी,चने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-"हर साल में इस प्रदान का काफी इंतजार करती हूं।"
विक्रांत मैसी
एक्टर विक्रांत मैसी ने कन्याओं को भोजन खिलाया। इस दौरान उनकी मंगेतर भी उनके साथ नजर आईं। इस दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने हलवा-पूड़ी की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'अष्टमी'
View this post on InstagramA post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on