श्रद्धा कपूर ने लगाया ''मिस्टर लेले'' पर चोरी का आरोप, बोलीं ''ये मेरे पापा का कच्छा है!''

1/14/2020 2:03:38 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी लीड रोल में हैं। हाल ही में वरुण धवन की दूसरी फिल्म मिस्टर लेले का फर्स्ट लुक आउट हुआ था। शशांक खेतान द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म के टीजर पोस्टर का सोमवार को अनावरण किया गया। टीजर पोस्टर में उन्हें सिर्फ अंडरवियर और एकब्राइट ऑरेंज फैनी पैक पहने देखा गया था।

PunjabKesari, Mr. Lele First Look

श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वरुण के इस लुक को शेयर किया और लिखा: "ऐसा लगता है जैसे आपने मेरे डैड का कच्छा चुरा लिया है। लव इट चिरकुट". "मिस्टर लेले" 

PunjabKesari, shraddha kapoor images, shraddha kapoor photo, shraddha kapoor pictures

ऐसा तीसरी बार होगा, जब खेतान और वरुण एक साथ काम करेंगे। दोनों ने इससे पहले "हंपटी शर्मा की दुल्हनिया" और "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

PunjabKesari,  shraddha kapoor images, shraddha kapoor photo, shraddha kapoor pictures

'मिस्टर लेले' को 1 जनवरी, 2021 को रिलीज़ किया जाएग। फिलहाल दोनों स्टार रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' की रिलीज़ के लिए तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News