शूट लोकेशन से श्रद्धा कपूर की स्टनिंग तस्वीरें वायरल, फ्लोरटच गाउन में बेटी को चलने में मदद करते दिखे पापा शक्ति कपूर

12/22/2020 5:40:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनके पिता और एक्टर शक्ति कपूर और एक्टर राजकुमार राव के साथ शूट लोकेशन पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करती नजर आईं।


लुक की बात करें तो इस दौरान श्रद्धा कपूर डीप नेक ब्लू कलर के गाउन में नजर आईं। गाउन पर हुई फ्लोरल प्रिटिंग उनके लुक की ग्रेस को और बढ़ा रही है।

 

इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की हील पेयर की हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

 

एक्ट्रेस का गाउन इतना हैवी है कि उसे संभालने के लिए एक्ट्रेस के पीछे दो लोग दिखाई दे रहे हैं।

 

लुक को कमप्लीट करते हुए दिवा कभी अपने पापा तो कभी राजकुमार के साथ जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं।


काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बार साल 2020 की शुरूआत में फिल्म 'बागी 3' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में देखा गया था।  

suman prajapati