मासी पद्मिनी कोल्हापुरे की बर्थडे पार्टी में फैमिली संग पहुंची श्रद्धा कपूर, देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

11/2/2020 9:42:28 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने 1 नवंबर को अपना 55 का बर्थडे सेलिब्रेट किया। पद्मिनी की बर्थडे सेलिब्रेश पार्टी में उनकी भांजी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फैमिली के साथ पहुंची।

PunjabKesari

वहीं बर्थडे पार्टी में फैमिली मेंबर के अलावा करीबी लोग भी शमिल हुए। इस दौरान श्रद्धा ब्लू आउटफिट में खूबसूरत दिखीं। वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आई।

PunjabKesari

पद्मिनी ने फैमिली के साथ केक काटा,जिसकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो पद्मिनी कोल्हापुरे ने छोटी उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपनी करियर शुरुआत की साल 1974 में आई फिल्म 'एक खिलाड़ी बावन पत्ते' से की थी। इस फिल्म में वह बतौर बाल कलाकार नजर आई थीं। पद्मिनी कोल्हापुरे को साल 1980 में फिल्म ‘इंसाफ का तराजू फिल्म’ के लिए सपॉर्टिंग रोल के लिए फिल्मफेयर मिला था।

PunjabKesari

साल 1982 में फिल्म ‘प्रेम रोग’ के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। साल 1983 और 1985 में भी उन्हें फिल्म ‘सौतन’ और फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ फिल्म के लिए फिल्मफेयर मिला था। वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में नजर आई थीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News