श्रद्धा कपूर ने डैडी के लिए शेयर की प्यार भरी पोस्ट, लिखा ''हैप्पी बर्थडे बापू''

9/3/2019 6:47:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। श्रद्धा कपूर फिलहाल उस फिल्म 'साहो' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं जिससे उन्होंने तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। इसके अलावा, वह अपनी आगामी फिल्म 'छिछोरे' के प्रचार में भी व्यस्त हैं और 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' के लिए भी तैयार हैं। 


अभी हाल ही में कुछ समय पहले श्रद्धा ने अपने जन्मदिन पर अपने पिता और एक्टर शक्ति कपूर को बर्थडे की बधाई देते हुए एक प्यारा सा कोलाज शेयर किया।  अपने ऑफिसियल इंस्टा हैंडल से शेयर किए इस कोलाज में सिल्वर स्क्रीन पर स्टार द्वारा निभाए गए अलग-अलग किरदार शामिल थे, जैसे 'राजा बाबू' से नंदू, 'अंदाज़ अपना अपना' में क्राइम मास्टर गोगो। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर की और कैप्शन लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो बापू! तुम मेरा दिल हो। आई लव यू।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Birthday Baapu! You are my heart. I love you ❤️ @shaktikapoor

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Sep 3, 2019 at 12:59am PDT

शक्ति कपूर बॉलीवुड में अपनी नेगेटिव और फनी रोल्स के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने 45 साल के लंबे करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने वाली उनकी मैन फिल्में 'लोफर', 'अंदाज़ अपना अपना', 'जुडवा', 'राजा बाबू' और 'तोहफ़ा' और भी बहुत सारी हैं।


इस बीच, फिल्म 'छिछोरे' जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा भी हैं, 6 सितंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। जबकि वरुण धवन अभिनीत रेमो डिसूजा की नृत्य फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' 2020 में रिलीज होगी।

Smita Sharma