आजी की यादों में खोई नातिनः नानी लता के साथ श्रद्धा कपूर ने ताजा की अपनी बचपन की यादें, बोलीं-''आपके कीमती पलों को हमेशा संजो कर रखूंगी

2/8/2022 1:34:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर 6 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके निधन के दो दिन बाद भी उनके फैंस और करीबी दिवंगत की यादों में खोए नजर आर रहे हैं और इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस और लता दीदी की नातिन श्रद्धा कपूर ने भी उनके साथ अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही एक खास नोट भी लिखा है। श्रद्धा कपूर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर अपनी नानी यानि लता मंगेशकर के साथ पोज देती बेहद इनोसेंट लग रही हैं। वहीं दीदी के चेहरे की क्यूट स्माइल भी बेहद प्यारी लग रही है। वहीं दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में लता जी के साथ एक लड़का नजर आ रहा है। जबकि तीसरी में गायिका काफी कम उम्र की दिख रही हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में उनके प्यार के रंगों को साफ देखा जा सकता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मैं आपके साथ कीमती पलों को साझा करने के सम्मान को हमेशा संजो कर रखूंगी। मेरे सिर पर आपका हाथ, आपकी स्नेह भरी निगाहें, प्रोत्साहन के लिए आपके प्यार भरे शब्द। आपकी सादगी, दिव्यता, उत्कृष्टता और अनुग्रह के लिए धन्यवाद। वास्तव में अब तक का सबसे महान! आई लव यू लता आजी।'

PunjabKesari

 

जानकारी के लिए बता दें, श्रद्धा कपूर के नाना और गायिका लता मंगेशकर दोनों कजिन हैं यानी की श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं। इस लिहाज से श्रद्धा रिश्ते में लता मंगेशकर की नातिन लगती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News