Video: श्रद्धा कपूर का छलका दर्द, बोलीं-महिलाएं आज भी रोज़मर्रा के घरेलू अपमान को Its OK बोल टाल देती हैं

11/26/2021 2:29:36 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। फैंस उनकी न सिर्फ एक्टिंग के दीवाने है बल्कि उनके फैशन स्टाइल स्टेटमेंट से लेकर उनके गाए हुए गानों की धुन में आज भी थिरकते हैं।श्रद्धा कपूर केवल अपनी खूबसूरत से ही नहीं बल्कि जिंदगी जीने के तरीके से भीकरोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। इस बात को उन्होंने आज एक वीडियो शेयर कर बता दिया।

हाल ही में श्रद्धा ने UN Women रिप्रेजेन्टेटिव निष्ठां सत्यम के साथ एक हुई बात चीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Koo  पर शेयर किया जिसमें वे औरतों को लेकर रोज चलने वाली घरेलू हिंसा के बारे में बात कर रही थी।

इस पूरी  बातचीत में वे थोड़ी  इमोशनल भी हो गई। उन्होंने कहा आज  की औरत भी घरेलू हिंसा को नहीं समझती है और उनका हर रोज हो रहा अपमान को सही जाती है। इस पूरी बात चीत में उन्होंने कहा आज की औरत Its OK बोल बात को टालती क्यों है।  

 

इस पूरी बातचीत में एक श्रद्धा कपूर ने आखिरी में ये कहा की जब महिलाएं खुद अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को सामने लाएंगी और एक कदम बढ़ेंगे तभी समाज में एक नई उम्मीद जागेगी और  सोसाइटी में एक चेंज आ सकता है।

Content Writer

Smita Sharma