बोल्ड लुक कैरी कर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के बर्थडे बैश में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, फिर रिलेशन की खबरों का बाजार हुआ गर्म

3/7/2021 1:15:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के रिश्ते की खबरों का बाजार गर्म है। बीते दिनों रोहन के पिता ने भी दोनों की शादी को लेकर अपनी राय दी थी और कहा थी उन्हें दोनों के रिशते से कोई आपत्ति नही है। इन सब खबरों के बीच बीते शनिवार एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया, जिसको लेकर वो एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गई हैं।
 


रोहन के बर्थडे पार्टी के लिए श्रद्धा कपूर का लुक देखते ही बन रहा था। इस मौके पर एक्ट्रेस  ब्लैक और पैरेट ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड दिखाई दीं।

 

ड्रेस के साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी हुई थीं। ब्लैक मास्क और ओपन हेयर्स उनके लुक को कमप्लीट करते नजर आए। ऑवरऑल लुक ही एक्ट्रेस का बेहद लाजवाब था।


वहीं बर्थडे बॉय भी अपने बर्थडे पर काफी डैशिंग लग रहे थे। इस दौरान वे ब्लैक टीशर्ट के ऊपर चेक्ड शर्ट और डेनिम में नजर आए।


काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही अपकमिंग लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'स्त्री 2' और 'नागिन' जैसी फिल्में भी हैं।

 
  

Content Writer

suman prajapati