Looks: क्राॅप टाॅप में रकुल-परिणाति, श्रद्धा के शरारा लुक ने चुराई लाइमलाइट

3/16/2021 1:20:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड हसीनाएं अपने एक से बढ़कर एक लुक के लिए जानी जाती हैं। वहीं ये हसीनाएं जब स्टाइलिश लुक्स में स्पाॅट होती हैं तो मीडिया कैमरा उनको फॉलो करना नहीं भूलता। वहीं इन हसीनाओं का एयरपोर्ट लुक तो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटौरता है। एक्ट्रेसेस का एयरपोर्ट लुक स्टाइलिश होने के साथ-साथ कम्फ़र्टेबल भी होता है। हाल ही में दहां रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं परिणीति चोपड़ा को वर्सोवा के पास स्पाॅट किया गया। चलिए डालते हैं इन एक्ट्रेसेस के लुक्स पर एक नजर...

रकुलप्रीत सिंह


साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। 'यारियां' एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से किसी को भी दीवाना बना सकती है इसमें कोई संदेह नहीं है।  रकुल को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान वह ब्राउन क्राॅप टाॅप के साथ डेनिम जींस और शर्ट में स्टाइलिश दिखीं। रकुल ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और पोनी से कंप्लीट किया था। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शूज पेयर किए थे। एयरपोर्ट पर रकुल ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 

काम की बात करें तो रकुल कमल हासन के साथ इंडियन 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा वह इन दिनों अमिताभ बच्चन और अजय देवगन की फिल्म मेडे की शूटिंग में बिजी हैं। 

 

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की क्‍यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की खूबसूरती में दिन-ब-दिन निखार नजर आ रहा है। हाल ही में श्रद्धा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। लुक की बात करें तो श्रद्धा ओरेंज कलर के शरारा लुक में कमाल की लग रही थीं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा ने मास्क लगा रखा था। 

काम की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। 


परिणीति चोपड़ा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी एयरपोर्ट पर स्टनिंग लुक देखने को मिला। इस दौरान वह ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ ओलिव ग्रीन कलर के ट्राॅउजर पैंट और जैकेट में दिखीं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए परिणीति ने भी मास्क लगा रखा था। इन तीनों हसीनाओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

काम की बात करें तो परिणीति की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा परिणीति जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी।

Content Writer

Smita Sharma