तो क्या श्रद्धा कपूर करने जा रही हैं ब्वॉयफ्रेंड रोहन से शादी? एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

1/24/2020 1:50:04 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों केे कारण काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। श्रद्धा को लेकर खबरें आ रही हैं कि बहुत जल्द वह शादी करने वाली हैं। जी हां, श्रद्धा कपूर और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के रिलेशन की खबरें तेज हैं। अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच चीजें काफी सीरियस हैं और शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

इन सभी अफवाहों पर अब श्रद्धा कपूर की भी इस पर प्रतिक्रिया आ गई है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने कहा, 'अभी मेरे पास इन चीजों पर सोचने के लिए बिल्कुल टाइम नहीं है। अभी मैं सिर्फ फिल्मों पर फोकस कर रही हूं। और ये सब खबरें सिर्फ अफवाह हैं।'

श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी की खबरों को अफवाह बताने के अलावा इस तरीके की हेडलाइन को सिरे से खारिज भी कर दिया।

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले श्रद्धा कपूर के पिता भी इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह बता चुके हैं।

Pawan Insha