lakme fashion week 2020: रैंप पर श्रद्धा कपूर का जलवा, ऑफ शोल्डर टाॅप में दिखीं गाॅर्जियस

2/16/2020 12:07:41 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में हैं।ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक श्रद्धा हर लुक में कहर ढाती हैं।  इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस की तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

हाल ही में श्रद्धा लैक्मे फैशन वीक के पांचवे दिन रैंप पर उतरीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान डिजाइनर पंकज और निधि के लिए रैंप वाॅक किया।

 

रैंप पर श्रद्धा का मोनोक्रोम लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो श्रद्धा ऑफ शोल्डर टाॅप और ब्लैक डेनिम जींस में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हाई हील्स पेयर किए थे।

मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक और स्टाइलिश हेयरस्टाइल उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। श्रद्धा ने रैंप पर स्टाइलिश अंदाज में वाॅक किया।

 

एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं,जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म 'बागी 3' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, अंकिता लोखंडे समेत कई स्टार्स हैं।

यह फिल्म 6 मार्च, 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा श्रद्धा हाल ही में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ वरुण धवन,अपारशक्ति खुराना, नोरा फतेही और शक्ति मोहन थे।
 

 

Smita Sharma