श्रद्धा कपूर ने ललचाया फैंस का दिल, वीडियो शेयर कर जाहिर किया गोलगप्पों के लिए अपना प्यार

2/4/2023 4:22:22 PM

मुंबई। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को ललचाने वाला वीडियो पोस्ट किया हैं। वीडियो में श्रद्धा को पानी पूरी खाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए पानी पुरी को लेकर अपना प्यार जाहिर किया और कैप्शन में लिखा, ‘Aap log kiske pyaar mein Bheege Bheege Bheege? Comments mein batao aur apni apni reels banao #TerePyaarMein’।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

वीडियो में डिश तैयार करते हुए, श्रद्धा ने पानी-पूरी का स्वाद चखा और मुस्कुराते हुए इसे खाया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ से ‘तेरे प्यार में’ सॉन्ग को पोस्ट में जोड़ा, और साथ ही गीतों को लिप-सिंक किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भी लीड रोल में होंगे। लव रंजन द्वारा निर्देशित, रोमांटिक कॉमेडी लव फिल्म्स द्वारा निर्मित है, और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म इसी साल 8 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi