बाॅयफ्रेंड संग लेट नाइट डिनर का लुफ्त उठाने पहुंची श्रद्धा, इस लुक में मीडिया कैमरों में कैद हुईं शक्ति कपूर की लाडली

3/10/2021 1:13:00 PM


बाॅयफ्रेंड संग लेट नाइट डिनर का लुफ्त उठाने पहुंची श्रद्धा, इस लुक में मीडिया कैमरों में कैद हुईं शक्ति कपूर की लाडली

मुंबई बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि श्रद्धा फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। अक्सर श्रद्धा को रोहन के साथ पार्टी करते देखा जाता है। इतना ही नहीं रोहन श्रद्धा के कजिन प्रियांक शर्मा की वेडिंग में भी शामिल हुए थे।

लेकिन एक्ट्रेस इन खबरों पर चुप्पी बनाए हैं। इसी बीच एक बार फिर श्रद्धा को एक बार फिर रोहन के साथ लेट नाइट डिनर इंजॉय करते नजर आए। हालांकि सामने आईं इन तस्वीरों में कपल अलग-अलग दिखा।इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

लुक की बात करें तो आशिकी 2 एक्ट्रेस इस दौरान व्हाइट ब्रालेट और ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन की लैटेक्स मेड पैंट में थी। श्रद्धा ने इस लुक को डबल ब्रेस्टिड ब्लेजर कलरब्लॉक ब्लेजर के साथ कंप्लीट किया था।

मीडिया  के सामने वह बार-बार अपने ब्लेजर को फ्रंट से क्लोज करती और संभालती दिख रही थीं। श्रद्धा ने शीक ऐंड स्टाइलिश लुक के साथ गोल्डन एंड ब्लैक कलर के स्टेटमेंट ईयररिंग्स मैच किए थे।

वहीं फुटवेअर में उन्होंने वाइट स्ट्रैप ब्लॉक हील्स चुनी थीं। वहीं रोहन की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में दिखे। इस दौरान रोहन और श्रद्धा के साथ उनके दोस्त भी थी। श्रद्धा की ये लेट नाइट आउटिंग की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

काम की बात करें तो श्रद्धा आखिरी बार 'बागी 3' में नजर आईं थी।इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्राॅफ, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे थी। अफकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो श्रद्धा लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर हैं।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma