बुजुर्ग ने हाथ जोड़कर श्रद्धा कपूर से मांगी मदद, एक्ट्रेस के अनदेखा करने पर भड़के यूजर्स, बोले- क्या फायदा इतने पैसे का

9/10/2021 10:30:20 AM

मुंबई. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। लोग एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग श्रद्धा से मदद मांगता है और एक्ट्रेस उसे अनदेखा कर देती है। ये देख कर लोग श्रद्धा पर भड़क गए हैं और खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।


वीडियो में श्रद्धा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही है। हाई बन, शेड्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ जुहू में लंच करने के बाद वापस आती हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग उनसे मदद मांगता है लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ बात करने में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उसे अनदेखा कर देती हैं और उसकी मदद नहीं करती हैं। ये सब देख कर लोग श्रद्धा को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

एक यूजर ने लिखा- 'इतने बड़े लोग हैं, एक गरीब की मदद नहीं कर सकते।'

एक यूजर ने लिखा- इतनी हालत तो उस गरीब से भी बदतर है नाम के ही सेलिब्रिटी हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या फायदा इतने पैसे का उस अक्ल जी को 10 रुपये नहीं दे सकी।


काम की बात करें तो श्रद्धा को आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थी। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'नागिन' और 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur