बर्थडे पर श्रद्धा ने भाई सिद्धांत कपूर के साथ में किया जबरदस्त डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
3/4/2021 3:18:25 PM
मुंबई. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 3 मार्च को अपना 34वां बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया। बर्थडे के खास मौके पर श्रद्धा ने भाई सिद्धांत कपूर के साथ जबरदस्त डांस किया। जिसका वीडियो सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है।
वीडियो में श्रद्धा और सिद्धांत एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। दोनों के जबरदस्त डांस मूव्स सबको अपना दीवाना बना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सिद्धांत ने लिखा- 'बर्थडे मूव्स मेरी रानी के साथ।' फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें श्रद्धा मालदीव में अपने भाई प्रियांक शर्मा की शादी अटेंड करनी पहुंची हैं। काम की बात करें तो श्रद्धा बहुत जल्द फिल्म 'स्त्री' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म नागिन में भी दिखाई देंगी।