पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे की  शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने,बाराती बन भाई की शादी में जमकर नाचीं श्रद्धा कपूर

3/6/2021 2:10:13 PM

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने मौसेरे भाई प्रियांक शर्मा के शादी में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची थी। प्रियांक शर्मा एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। प्रियांक शर्मा ने क्रीम मोरोनी के बेटी शजा मोरानी से शादी रचाई है।

हाल ही में प्रियांक और शजा मोरानी की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में बाराती बनी श्रद्धा कपूर का लुक देखते ही बन रहा है। लुक की बात करें तो श्रद्धा  व्हाइट और गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी और सनग्लासेस लगाए थे जिसमें वह बेहद कूल दिखे।

 

शादी का थीम सफेद और गुलाबी रंग रखा गया था। वीडियो में नजर आ रहे प्रियांक शर्मा ने व्हाइट कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में दिखे। ढोल नगाड़े की थाप पर सभी डांस करते दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में श्रद्धा मासी के साथ पोज दे रही हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे लाइट ब्लू कलर की साड़ी  के साथ गोल्डन कलर का ब्लाउज पहन नजर आ रही हैं। 

इससे पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी आई थीं,जिसमें प्रियांक और शजा की हल्दी की रस्म निभाई गई। बता दें  4 फरवरी को कपल ने कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद परिवार वालों और दोस्तों के लिए पार्टी रखी गई थी। अब मालदीव में ये भव्य शादी होने जा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by MS. AAROHI ♡💜 (@shraddhaz_aarohi)

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

 

Content Writer

Smita Sharma