PICS: मालदीव में भाई प्रियांक की शादी अटेंड कर मुंबई लौटीं श्रद्धा कपूर, एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ काटा बर्थडे केक

3/5/2021 1:13:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने चचेरे भाई प्रियांक शर्मा की शादी अटेंड करने मालदीव गई हुईं थी। इस वजह से उन्होंने अपना 34वां बर्थडे भी मालदीव में ही सेलिब्रेट किया। हालांकि एक्ट्रेस बीते गुरुवार वहां से मुंबई लौट आईं हैं। वहां से लौटते वक्त एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर अपना बर्थडे मीडिया के साथ भी सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर छाई हुई हैं।


श्रद्धा के मालदीव से मुंबई लौटते ही पेपराजी केक लेकर एयरपोर्ट पर ही एक्ट्रेस के सामने आ गए, लेकिन एक्ट्रेस ने किसी को भी निराश नहीं किया और खुशी-खुशी मीडिया के साथ जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान श्रद्धा कपूर का लुक भी देखने ही लायक था। 


लुक की बात करें तो एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और डेनिम में परफेक्ट लग रही थीं।

इस लुक को उन्होंने येलो श्रग के साथ टीम-अप किया हुआ था। जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा था। चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस, मास्क और हाई पोनी में हसीना बेहद खूबसूरत दिखाई दीं।


बता दें, 3 मार्च को श्रद्धा ने अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। मालदीव में होने के चलते एक्ट्रेस ने वहां अपने बर्थडे पर जमकर पार्टी की। जिसकी तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा। 


काम की बात करें तो श्रद्धा जल्द ही लव रंजन की फिल्म में  रणबीर कपूर के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 18 मार्च 2021 पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Content Writer

suman prajapati