बधाई हो: बुआ बनीं श्रद्धा कपूर, भाई-भाभी के घर गूंजी नन्हीं शहजादी की किलकारी

2/22/2024 1:33:16 PM

 

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है। हों भी क्यों ना आखिरकार वह बुआ जो बन गई हैं। जी हां, श्रद्धा कपूर के कजिन ब्रदर प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शाज़ा मोरानी के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है।  

 

 

शाज़ा मोरानी ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।  रिपोर्ट के अनुसार, प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शज़ा मोरानी  21 फरवरी यानी बीते दिन बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। इस समय शर्मा, मोरानी और कपूर फैमिली में जश्न का माहौल है। 

 

 

हाल ही में कपल की गोद भराई सेरेमनी हुई थी।बेबी शॉवर सेरेमनी में प्रियांक और शजा ने पिंक में ट्विनिंग की थी और खूब मस्ती की थी। वहीं श्रद्धा कपूर भी अपने भाई-भाभी की खुशियों में शरीक हुई थी। इस दौरान श्रद्धा कपूर ट्रेडिशनल मराठी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।

 

गौरतबल है कि प्रियंका शर्मा बॉलीवुड की दिगग्ज एक्ट्रेस पद्मिनी कोलहापुरी और प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के बेटे हैं। वहीं शज़ा  निर्देशक करीम मोरानी और ज़ारा मोरानी की बेटी हैं।

Content Writer

Smita Sharma